Home Breaking News UP Weather Today: यूपी में मानसून मेहरबान, अगले 7 दिन झमाझम बारिश...

UP Weather Today: यूपी में मानसून मेहरबान, अगले 7 दिन झमाझम बारिश के आसार; कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

54
0

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में मौसम सुहावना बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार (3 जुलाई) को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, इसे देखते हुए विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में हुई जोरदार बारिश

बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक बहराइच में 113 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, इसके अलावा बिजनौर में 95 मिमी, ललितपुर में 93 मिमी, बुलंदशहर में 72 मिमी तथा संभल और हमीरपुर में 65-65 मिमी वर्षा दर्ज की गई, हालांकि कई शहरों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

तापमान में आई गिरावट

बारिश के असर से कई जिलों के अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, पिछले 24 घंटों के दौरान फतेहपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, वहीं फतेहगढ़ में 40.0°C, प्रयागराज में 38.2°C, अलीगढ़ में 38.2°C और आगरा में 38.1°C तापमान दर्ज हुआ दूसरी ओर, लगातार बारिश के कारण बरेली में अधिकतम तापमान 27.8°C और गोरखपुर में 28.1°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

Also Read – ‘लालू यादव के बिना अधूरी है देश और बिहार की राजनीति’, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक उत्तर प्रदेश में मानसून का असर बना रहेगा, इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है, 3 जुलाई को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बिजनौर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बाराबंकी, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, बरेली समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, इन इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है।

24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

विभाग ने बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, बहराइच, अलीगढ़, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर समेत 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इन क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है, जिन इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहां स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here