Home Sports News जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, रिंकू...

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, रिंकू सिंह की हुई वापसी

38
0

BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे।

टीम चयन में सबसे बड़ा फैसला विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर रखना रहा। उनकी जगह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में बरकरार रखा गया है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी वैभव को संजू की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था।

करीब दो साल बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव की टीम इंडिया में वापसी हुई है। चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे मयंक ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला अक्टूबर 2024 में खेला था।

इसके अलावा बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की भी टीम में वापसी हुई है। रिंकू ने भारत के लिए अपना पिछला टी20 मुकाबला फरवरी 2026 में खेला था। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली थी, लेकिन अब चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here