Home Accident कौशाम्बी में पंचर बना रहे 4 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,...

कौशाम्बी में पंचर बना रहे 4 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो सगे भाइयों समेत सभी की मौत

28
0

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब चारपाई लदी एक पिकअप का पंचर बनने पर चार युवक सड़क किनारे उसे ठीक कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित त्रिलोकपुर के पास हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here