Home Breaking News झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर...

झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा

29
0

उत्तर प्रदेश के झांसी में बुधवार तड़के ईडी ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ सुबह-सुबह उनके स्पेस मून सिटी स्थित आवास, पैतृक गांव के घर और अन्य संबंधित परिसरों पर पहुंची और जांच शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग और वित्तीय रिकॉर्ड समेत कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के साले के आवास पर भी ईडी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जबकि ईडी के अधिकारी लंबे समय तक दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटे रहे।

हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि जांच किस मामले से संबंधित है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर बनी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ईडी की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here