Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और विभिन्न पर्वों को लेकर अधिकारियों को सुरक्षा और जनसुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात और खाद्य सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं एक जैसी और प्रभावी हों। कांवड़ संघों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए और शिविर संचालकों का सत्यापन समय से पूरा किया जाए। यात्रा मार्गों पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य शिविरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने प्रमुख घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने और ड्रोन, सीसीटीवी व पुलिस पेट्रोलिंग के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाह और फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट और ओवररेटिंग पर रोक लगाने के साथ मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए। डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने को भी कहा।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद, राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण और चकबंदी विवादों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटेदारों के उत्पीड़न और बिजली की ओवर बिलिंग की शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    CCTV Surveillance Cleanliness CM YOGI Drone Surveillance Fake News Food Safety Health Camps Kanwar Route Kanwar Yatra Kanwar Yatra 2026 Kanwar Yatri Law and Order Lucknow news Security Arrangements Shravan Month Social Media Monitoring up news UP police uttar pradesh uttar pradesh government yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleChitrakoot, रामघाट की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण, श्रावण मास और भाद्रपद अमावस्या मेले से पहले दिए अहम निर्देश
    Next Article राजा भैया का करोड़ों का कार कलेक्शन, 3.45 करोड़ की Lexus ने मचाई हलचल
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.