Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » माउंट एल्ब्रुस पर बिना ऑक्सीजन और गाइड के 4,600 मीटर तक पहुंचे अस्तित्व साहू
    Breaking News

    माउंट एल्ब्रुस पर बिना ऑक्सीजन और गाइड के 4,600 मीटर तक पहुंचे अस्तित्व साहू

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हसवा क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय पर्वतारोही अस्तित्व साहू ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस अभियान के दौरान 4,600 मीटर की ऊंचाई तक बिना ऑक्सीजन, बिना गाइड और बिना किसी बाहरी सहायता के पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

    वर्तमान में सिलिगुड़ी में कार्यरत अस्तित्व साहू ने बताया कि उन्होंने 13 जुलाई को अभियान शुरू किया था। हालांकि खराब मौसम के कारण उन्हें दो दिनों तक इंतजार करना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अकेले ही 4,600 मीटर की ऊंचाई तक सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की। इस दौरान उन्होंने न तो अतिरिक्त ऑक्सीजन का सहारा लिया और न ही किसी गाइड या तकनीकी सहायता का उपयोग किया।

    अस्तित्व साहू ने बताया कि यह अभियान केवल ऊंचाई तक पहुंचने का लक्ष्य नहीं था, बल्कि आत्मविश्वास, धैर्य और मानसिक दृढ़ता की भी कठिन परीक्षा थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में बेहतर प्रशिक्षण के साथ दुनिया की और भी ऊंची एवं चुनौतीपूर्ण चोटियों पर तिरंगा फहराना उनका सपना है।

    पिछले डेढ़ वर्ष से सिलिगुड़ी में रह रहे अस्तित्व पर्वतारोहण को अपना जुनून मानते हैं। इससे पहले भी वे हिमाचल प्रदेश की कई दुर्गम चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे फतेहपुर के लिए गर्व का क्षण बताया।

    Adventure AstitvaSahu Fatehpur IndiaNews IndianMountaineer Inspiration MountainClimbing Mountaineering MountElbrus NoOxygenClimb ProudMoment SuccessStory UTTARPRADESH YouthAchievement
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleयूपी में फिर बदलेगा जिले का नाम, मुख्यमंत्री योगी ने किया बड़ा ऐलान
    Next Article बिहार में बड़ा एक्शन! राजस्व विभाग के 12 अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    प्रॉमिनेंट मॉल में भजन जैमिंग, भक्ति और संगीत के संगम में झूम उठा लखनऊ

    November 10, 2026

    राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में लखनऊ का शानदार प्रदर्शन, सान्वी और एकाक्क्ष सिंह को सफलता

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.