Home Breaking News अदालत के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप, बोले-...

अदालत के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप, बोले- भूपिंदर हुड्डा ने रची साजिश

37
0

बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- मेरे खिलाफ रची गई थी साजिश

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के मामले में बरी होने के बाद उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ पूरा मामला एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा था।

मीडिया से बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस मामले के पीछे कांग्रेस और हरियाणा के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा की भूमिका थी, उन्होंने दावा किया कि यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक षड्यंत्र के तहत खड़ा किया गया।

कांग्रेस पर लगाया साजिश का आरोप

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों की विश्वसनीयता जनता के बीच लगातार कम हो रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष किसी भी मुद्दे को राजनीतिक रूप देने की कोशिश करता है और आंदोलन के पीछे खड़ा हो जाता है, उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए पहलवानों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से वह देख रहे हैं कि विपक्षी दल किसी न किसी आंदोलन के पीछे आकर उसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास करते हैं।

महिला पहलवानों के प्रदर्शन पर दिया बयान

Also Read – उत्तराखंड BJP की मिशन-27 बैठक, चुनाव जीतने का प्लान तैयार!

पूर्व सांसद ने कहा कि महिला पहलवानों के प्रदर्शन के पीछे भी कांग्रेस और भूपिंदर सिंह हुड्डा का समर्थन था, उन्होंने आरोप लगाया कि पहलवानों को आंदोलन के लिए आगे किया गया हालांकि, मामले को लेकर संबंधित पक्षों के अपने-अपने दावे रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही अदालत का निर्णय आया है।

खिलाड़ियों को दी मेहनत की सलाह

बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि एथलीटों को अपना ध्यान खेल और प्रदर्शन पर केंद्रित करना चाहिए, उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें और देश के लिए पदक जीतकर लाएं उन्होंने कहा, “मेरा तो जो होना था हो गया। मेरा कोई नुकसान नहीं हुआ।”

राजनीतिक बयानबाजी तेज

बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है, भाजपा नेता ने जहां इसे राजनीतिक साजिश बताया, वहीं विपक्ष पहले से ही इस मामले को लेकर सरकार और भाजपा पर सवाल उठाता रहा है, मामले के कानूनी और राजनीतिक दोनों पहलुओं को लेकर आगे भी प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here