Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, देश में ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ का आह्वान
    Breaking News देश

    सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, देश में ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ का आह्वान

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्वतंत्रता दिवस से पहले वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया है, सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने भारत में नेताओं को चुनने के तरीके में बदलाव की जरूरत बताते हुए ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ का आह्वान किया है।

    ‘देश को शांतिपूर्ण बदलाव की जरूरत’

    सोनम वांगचुक ने कहा कि देश को शांतिपूर्ण बदलाव की जरूरत है, खासकर इस बात में कि जनता अपने नेताओं का चुनाव कैसे करती है, उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक एक सम्मानित राष्ट्र बनाए रखने के लिए राजनीतिक व्यवस्था में सुधार जरूरी है, उन्होंने अपने संदेश में राजनीतिक नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का भी जिक्र किया और कहा कि ऐसी स्थिति में जनता और शासन के बीच भरोसा कमजोर होना स्वाभाविक है।

    THIS INDIPENDENCE DAY, I NEED YOUR HELP…
    This country needs a peaceful revolution, at least in how we chose our leaders… if we are to remain even a respectable nation by 2047.
    Close to half of our MPs have criminal cases and a third have serious charges like murder, rape &… pic.twitter.com/10byPuzwtX

    — Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) August 13, 2026
    निडर और ईमानदार लोगों के नाम मांगे

    सोनम वांगचुक ने देशभर के नागरिकों से ऐसे लोगों के नाम सुझाने की अपील की, जो निस्वार्थ, निडर, अच्छे चरित्र और काबिलियत वाले हों, उन्होंने कहा कि वह देश के ऐसे लोगों से जुड़ना चाहते हैं, जो मौजूदा स्थिति में बदलाव के लिए मिलकर चर्चा कर सकें, उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र या देश से कम से कम एक ऐसे व्यक्ति का नाम बताने को कहा, जिसे वे इस जिम्मेदारी के योग्य मानते हैं, वांगचुक ने इसी अपील के साथ भारत में दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत करने की बात कही।

    Also Read – बिहार में शराबबंदी पर सरकार सख्त, शराब कंपनियों पर भी होगी FIR

    2047 तक बदलाव की बात

    वांगचुक के मुताबिक, भारत को भविष्य में एक मजबूत और सम्मानित राष्ट्र बनाए रखने के लिए राजनीतिक नेतृत्व के चयन के तरीके पर गंभीरता से विचार करना होगा, उनका कहना है कि इसके लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है।

    झारखंड में छात्र आंदोलन को भी दिया समर्थन

    सोनम वांगचुक हाल ही में झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के समर्थन में भी सामने आए थे, महतो JPSC, JSSC CGL और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे थे, वांगचुक ने महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की थी। बातचीत के बाद महतो ने पानी पीया, हालांकि उन्होंने अपनी भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही थी।

    स्वतंत्रता दिवस से पहले संदेश ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा

    स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सोनम वांगचुक का यह संदेश सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है, नेताओं के चयन की प्रक्रिया में बदलाव और बेहतर राजनीतिक नेतृत्व की उनकी अपील आने वाले समय में बहस का मुद्दा बन सकती है, अब सवाल यह है कि सोनम वांगचुक के ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ के आह्वान को देशभर से किस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है और क्या यह पहल किसी बड़े नागरिक अभियान का रूप लेती है।

    आजम खान को गृहमंत्री बनाने के बयान पर संजय निषाद का पलटवार, बोले- ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’
    breaking news Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleजन सारथी ऐप से घर बैठे मिलेगी जल जीवन मिशन की जानकारी
    Next Article बुर्के में युवक को देख पुलिस ने रोका, थाने पहुंचते ही खुला पूरा राज!
    Rashmi Rai

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    CM Yogi News: अखिलेश यादव पर सीएम योगी का तीखा तंज, बोले- नियुक्तिपत्र बांटते हैं तो सैफई सिंडिकेट के सरगना सोते रहते हैं

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.