दलितों के नाम पर राजनीति करने वाले नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण की मुश्किलें अब दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं, और हालात ऐसे बन चुके हैं कि चंद्रशेखर को जेल तक जाना पड़ सकता है! वजह बनी हैं उनकी ex-girlfriend रोहिणी घावरी। जी हाँ, एक तरफ जहाँ चंद्रशेखर रावण यूपी से लेकर दिल्ली तक न्याय दिलाने का दावा करते हुए आंदोलनों में पहुँच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रोहिणी घावरी ने उन पर बेहद संगीन आरोप जड़ दिए हैं।
ALSO READ यूपी में हत्याओं पर सियासत: क्या पीड़ित की पहचान देखकर उठती है इंसाफ की आवाज?

रोहिणी का साफ कहना है कि चंद्रशेखर आजाद रावण एक चरित्रहीन व्यक्ति और नेता हैं। वह किसी दलित समाज के नेता नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी जाति जाटव समाज की राजनीति करते हैं। भीम आर्मी को सीधी ललकार देते हुए उन्होंने इसे हुड़दंगी, आवारा, अनपढ़ और जाहिलों की ऐसी टीम करार दिया जो लोगों से SC-ST एक्ट लगवाकर धन उगाही का काम करती है। रोहिणी ने यह बड़ा खुलासा भी किया कि चंद्रशेखर और उनकी भीम आर्मी सिर्फ वहीं न्याय का नाटक करते हैं जहाँ आरोपी सामान्य जाति से होता है; अगर आरोपी मुस्लिम समाज का हो, तो इनके मुँह पर ताले लग जाते हैं और ये चुप्पी साध लेते हैं। जब से रोहिणी घावरी भारत आई हैं, तब से चंद्रशेखर आजाद के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। एयरपोर्ट पर पहुँचते ही अक्कू पंडित और दक्ष चौधरी ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और अब रोहिणी के समर्थन में हज़ारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रोहिणी जल्द ही लखनऊ पहुँचकर अपने इस आंदोलन को और तेज़ करने जा रही हैं, जहाँ सर्व-समाज और हर वर्ग के लोग इस दलित बेटी के साथ चट्टान की तरह खड़े नज़र आ रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रोहिणी घावरी अपने इस मिशन को अंजाम तक पहुँचा पाएँगी? और क्या चंद्रशेखर आजाद सच में जेल की सलाखों के पीछे जाएँगे? यही सवाल इस वक्त यूपी से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में ज़बरदस्त हलचल मचा रहा है!

स्विट्जरलैंड से अपनी पढ़ाई पूरी कर भारत लौटीं डॉ. रोहिणी घावरी के तेवरों ने उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक का सियासी पारा चढ़ा दिया है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण, जो अब तक खुद को दलितों का मसीहा बताते आए हैं, अब रोहिणी घावरी की सीधी चुनौती के सामने घिरते नज़र आ रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर कदम रखते ही रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद और उनकी संगठन भीम आर्मी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर खुद को ‘अंबेडकरवादी’ कहते हैं, लेकिन उनका व्यवहार किसी मसीहा जैसा नहीं बल्कि शोषणकारी रहा है। भीम आर्मी केवल जाति विशेष का एजेंडा चलाती है और जहाँ आरोपी सामान्य जाति से होता है, वहाँ तुरंत विरोध का ड्रामा रचा जाता है। रोहिणी का दावा है कि भीम आर्मी के लोग SC-ST एक्ट का दुरुपयोग कर लोगों से धन उगाही करने में लगे हैं। रोहिणी घावरी ने मीडिया के सामने खुलकर कहा कि चंद्रशेखर आजाद के साथ उनकी कानूनी जंग अदालत में चल रही है। उन्होंने कहा कि मामला अब अगली सुनवाई की ओर है, जहाँ वे अपने तमाम सबूत पेश करेंगी। रोहिणी का स्पष्ट दावा है कि कानूनी शिकंजे के कारण चंद्रशेखर आजाद को जेल जाना ही पड़ेगा। रोहिणी घावरी के भारत पहुँचते ही हिंदू रक्षा दल के अक्कू पंडित और दक्ष चौधरी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। रोहिणी का दावा है कि इस लड़ाई में केवल दलित समाज ही नहीं, बल्कि सर्व-समाज और हर वर्ग के लोग उनके साथ खड़े हैं। रोहिणी अगले दो दिनों में लखनऊ पहुँचकर अपने इस आंदोलन को और व्यापक रूप देने की तैयारी में हैं। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रोहिणी घावरी की यह हुंकार न सिर्फ चंद्रशेखर आजाद के राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि दलित राजनीति की नई दिशा तय करने का भी इशारा कर रही है।
