कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच CM योगी से मिलीं अदिति सिंह, मुलाकात की तस्वीर आई सामने
उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों नेताओं के संभावित पाला बदलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं, इसी बीच रायबरेली सदर से बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने 18 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई, जबकि अदिति सिंह ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया, अदिति सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया, मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।
कांग्रेस में वापसी को लेकर चल रही थीं चर्चाएं
Also Read – चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी और पूर्व विधायक विनय तिवारी समेत 9 के खिलाफ NBW जारी
अदिति सिंह को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस में वापस जाने की अटकलें चल रही थीं, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन चर्चाओं ने उस समय और जोर पकड़ा, जब कांग्रेस में उनकी संभावित वापसी को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आए हालांकि, अदिति सिंह की ओर से पहले भी ऐसी चर्चाओं को खारिज किया गया था, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात और सामने आई तस्वीर ने इन अटकलों को फिर चर्चा में ला दिया है हालांकि, इस मुलाकात को आधिकारिक तौर पर केवल शिष्टाचार भेंट बताया गया है, इसलिए इसे पार्टी बदलने या किसी राजनीतिक फैसले की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जा सकता।
2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीता था चुनाव
अदिति सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस के टिकट पर की थी, उन्होंने 2017 में रायबरेली सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था, बाद में उन्होंने कांग्रेस से दूरी बनाते हुए बीजेपी का रुख किया और 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर रायबरेली सदर से जीत दर्ज की, अदिति सिंह रायबरेली के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी हैं। ऐसे में रायबरेली की राजनीति में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके राजनीतिक रुख को लेकर होने वाली हर चर्चा पर राजनीतिक नजरें बनी हुई हैं।
Also Read – सम्राट चौधरी का नीतीश कुमार पर बड़ा दावा, बोले- ‘उन्होंने अपनी इच्छा से छोड़ा था मुख्यमंत्री पद’
रीता बहुगुणा जोशी ने भी किया था कांग्रेस में जाने से इनकार
अदिति सिंह से जुड़ी चर्चाओं के बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी को लेकर भी कांग्रेस में वापसी की अटकलें सामने आई थीं हालांकि, 18 सितंबर को रीता बहुगुणा जोशी ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरें असत्य हैं और विपक्षी दलों या उनके नेताओं से उनका कोई संपर्क नहीं है, फिलहाल अदिति सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर यही जानकारी सामने आई है कि यह शिष्टाचार भेंट थी, आने वाले दिनों में उनके राजनीतिक रुख को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।
