उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस और प्रशासन तक पहुंचा, इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर रायबरेली की घटना से जुड़ी खबर साझा करते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं, बल्कि ‘सजातीयवाद’ चल रहा है और सत्ता में बैठे लोग पीडीए पर लगातार हमला कर रहे हैं, यह अखिलेश यादव का राजनीतिक आरोप है।
17 सितंबर को फिरोज गांधी कॉलेज में हुआ विवाद
Also Read – जौनपुर में जमीन-पेंशन विवाद में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप
पूरा मामला 17 सितंबर का है। रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा की ओर से सदस्यता और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ABVP कार्यकर्ता भी कॉलेज परिसर में पहुंचे, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति धक्का-मुक्की और नारेबाजी तक पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया, विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के रायबरेली जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस हुई, घटना के बाद मामला एसपी कार्यालय तक पहुंच गया और वहां भी सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद हंगामे की स्थिति बनी।
SP कार्यालय तक पहुंचा मामला
कॉलेज में हुए विवाद के बाद सपा नेता और कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे, सपा की ओर से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए, पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई, सपा नेताओं ने पूरे मामले की जांच और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय की ओर मार्च किया, पार्टी की ओर से मामले की जांच की मांग की गई।
Also Read – रीता के बाद अदिति की कांग्रेस एंट्री पर लगा ब्रेक! सामने आई तस्वीर ने साफ किया सियासी रुख
पुलिस ने आरोपों को बताया गलत
वहीं, पुलिस ने सपा की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया है, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने अपनी शिकायतें कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने रखी हैं, पुलिस के मुताबिक, मौके पर उसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और स्थिति को नियंत्रित करना था, पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ दावों को भी भ्रामक बताया, जिनमें छात्रों और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए थे, पुलिस का कहना है कि स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया गया था।
विवाद पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
रायबरेली की घटना के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने इस घटनाक्रम को पीडीए से जोड़ते हुए सरकार पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए हालांकि, घटना को लेकर सपा और पुलिस के दावों में अंतर है और मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात सामने आई है, फिलहाल रायबरेली में सपा और ABVP के बीच हुआ विवाद राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है, एक ओर सपा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है, जबकि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई की बात कह रही है, अब प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
