बिहार के जमुई में एक मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने करीब 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है, पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्र-छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए नंदन यादव के पिता गनौरी यादव 2003 के दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपी थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।
नंदन यादव की तलाश में घर पर पहुंची थी पुलिस
पुलिस के अनुसार, छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे नंदन यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, इसी क्रम में पुलिस ने प्रतापुर गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, पूछताछ के दौरान गनौरी यादव के पुराने आपराधिक मामले की जानकारी पुलिस के सामने आई।
2003 के दोहरे हत्याकांड में था नाम
Also Read – बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमियां
पुलिस के मुताबिक, साल 2003 में प्रतापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर पूना यादव और डीपी यादव नाम के दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी, इस मामले में गनौरी यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही सजा मिल चुकी है, जबकि गनौरी यादव लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
पुराने रिकॉर्ड के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, छेड़खानी के मामले में पुलिस हिरासत के दौरान गनौरी यादव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया, इसके बाद पुलिस ने उन्हें 2003 के दोहरे हत्याकांड के मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने बताया कि गनौरी यादव को अब कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, इस तरह नंदन यादव की गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस को उसके पिता के खिलाफ दर्ज करीब 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में भी कार्रवाई करने का मौका मिला।
