प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और विभिन्न संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ हुआ। फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचारों, सार्वजनिक दायित्वों और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान पर आधारित 500 से अधिक पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया है।
‘नमो बुक फेस्ट’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उनके साथ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तकों को देखकर अकी आबे ने विशेष रुचि दिखाई और विभिन्न पुस्तकों के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदर्शनी में लगाई गई विभिन्न पुस्तकों का अवलोकन किया। फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, उनके विचारों, संवैधानिक दायित्वों और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान से संबंधित साहित्य को एक स्थान पर प्रदर्शित किया गया है।
दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और विभिन्न संवैधानिक पदों पर उनके 25 वर्षों के सफर को पुस्तकों एवं साहित्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। आयोजन में देश-विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर प्रकाशित पुस्तकों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत सीएमपीपीआर (काउंसिल फॉर मीडिया एंड पब्लिक पॉलिसी रिसर्च) के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने किया।
