Home Bihar CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: अपराध, भ्रष्टाचार और जाति राजनीति पर...

CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: अपराध, भ्रष्टाचार और जाति राजनीति पर सख्त संदेश

47
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा और सख्त बयान दिया है, उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अपराध करेगा, उसे 48 घंटे के अंदर बिहार पुलिस जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में सुशासन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

“अचानक अमीर बनने वालों पर छापा”

सीएम सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि जो लोग अचानक अमीर बनने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और छापेमारी की जाएगी, उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम कर रही है, अपने बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे लिए कोई जाति या धर्म का मतलब नहीं है, जो लोग इसकी चर्चा करते हैं करने दीजिए। सत्ता में रहकर जाति से चिपके रहना ठीक नहीं है,” उन्होंने जोर देकर कहा कि अब बिहार को विकास की दिशा में आगे ले जाना ही मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।

Also Read – Mathura:ठीक हो गए प्रेमानंद महाराज! DEFENDER कार में बैठकर दिए भक्तों को दर्शन, फिर शुरू हुई रात्रि पदयात्रा

यह बयान उन्होंने पटना में वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिया। इस दौरान उन्होंने ‘वीर सावरकर की जीवनी’ पुस्तक का भी लोकार्पण किया, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सावरकर के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है, सम्राट चौधरी के इस बयान को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपराध, भ्रष्टाचार और जातिगत राजनीति के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की बात कही है।