Home Breaking News वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- “सचिन...

वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- “सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में एक”

46
0

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी-20 टीम में चयन होने के बाद पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है, क्रिकेट प्रेमी, खेल प्रशंसक और स्थानीय लोग इस उपलब्धि को बिहार क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण मान रहे हैं, इस बीच वैभव के कोच मनीष ओझा ने भी उनके चयन पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए गर्व व्यक्त किया है।

बिहार के लिए गर्व का क्षण

मीडिया से बातचीत करते हुए कोच मनीष ओझा ने कहा कि एक कोच के रूप में यह उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का पल है, उन्होंने कहा कि वैभव का भारतीय टीम में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए सम्मान की बात है, मनीष ओझा ने कहा, “एक कोच के रूप में यह मेरे लिए और पूरे बिहार के लिए बेहद गर्व का क्षण है। वैभव ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।”

सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल

Also Read – अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में चोरी! मंदिर के आभूषण गायब, CCTV में कैद हुआ आरोपी

वैभव की उम्र और प्रतिभा की चर्चा करते हुए मनीष ओझा ने बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के बाद वैभव भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक हैं, कोच ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है और आने वाले वर्षों में वैभव देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

मनीष ओझा के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी का चयन किसी एक टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने लगातार हर स्तर पर खुद को साबित किया है, उन्होंने बताया कि वैभव ने अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, राइजिंग स्टार एशिया कप में प्रभावशाली खेल दिखाया, आईपीएल में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया इन्हीं उपलब्धियों और निरंतर प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया, भारतीय टीम में वैभव को फिलहाल टी-20 प्रारूप में मौका दिया गया है, क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि युवा खिलाड़ी के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा, कोच मनीष ओझा का कहना है कि यदि वैभव इस मौके का सही उपयोग करते हैं और अपने प्रदर्शन को जारी रखते हैं, तो जल्द ही वह भारत की वनडे और टेस्ट टीम में भी जगह बना सकते हैं।

भविष्य को लेकर बड़ी उम्मीदें

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है, कम उम्र में टीम इंडिया तक पहुंचना उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है, कोच मनीष ओझा ने विश्वास जताया कि वैभव आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल होंगे और देश का नाम रोशन करेंगे, वैभव के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, बिहार के खेल प्रेमियों ने इसे राज्य के क्रिकेट इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि बताया है, कोच मनीष ओझा ने अंत में वैभव और उनके पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तो केवल शुरुआत है, अभी उन्हें भारतीय क्रिकेट में लंबा सफर तय करना है।