Home Bihar लालू-राबड़ी आवास की सुरक्षा में RJD कार्यकर्ता, लाठियों के साथ 24 घंटे...

लालू-राबड़ी आवास की सुरक्षा में RJD कार्यकर्ता, लाठियों के साथ 24 घंटे पहरेदारी

34
0

बिहार की राजनीति में बड़ा विवाद: लालू-राबड़ी और तेजस्वी ने सुरक्षा लौटाई

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में हाल ही में की गई कटौती के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, सरकार द्वारा लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया। इसके विरोध में परिवार ने अपने बचे हुए सुरक्षा कर्मियों को भी वापस भेज दिया, तेजस्वी यादव की Y+ सुरक्षा फिलहाल बरकरार है, लेकिन उन्होंने भी अपने निजी सुरक्षा कर्मियों को लौटा दिया है।

Also Read – मोहाली में ऑफिस के अंदर महिला कर्मचारी की हत्या, सहकर्मी पर चाकू मारने का आरोप

राजद कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी

पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड आवास के बाहर अब बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता सुरक्षा में तैनात हैं, कार्यकर्ता हाथों में लाठी लेकर और हरे गमछे के साथ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, राजद नेता मंगनी लाल मंडल ने कहा कि सुरक्षा की समीक्षा एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसे इस हद तक नहीं किया जाना चाहिए कि यह किसी नेता का अपमान लगे, उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित कदम बताया, राजद का आरोप है कि यह फैसला राजनीतिक प्रतिशोध है, जबकि सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह खतरे के आकलन के आधार पर तय की जाती है और यह एक नियमित प्रक्रिया है।

इस घटना ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, एक ओर विपक्ष इसे लोकतंत्र पर सवाल बता रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार इसे प्रशासनिक प्रक्रिया करार दे रही है।