अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और आभूषणों में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब धार्मिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, इस बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों पर कड़ी टिप्पणी की है।
‘रावण ने सिर्फ रूप बदला है’
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “रावण तो यह भी हैं, बस रूप बदल गए हैं, रावण ने माता जानकी का हरण किया था, लेकिन राम मंदिर के दान पात्र में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था की चोरी हुई है,” उन्होंने कहा कि यह केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के विश्वास और श्रद्धा पर हमला है उन्होंने आगे कहा, “राम मंदिर में दान देने वाले करोड़ों लोगों की आस्था से खिलवाड़ हुआ है, जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें सरकारी सजा तो मिलेगी ही, भगवान का महादंड भी मिलेगा।”
एफआईआर के बाद जांच तेज
Also Read – संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय STF एनकाउंटर में ढेर, ₹1 लाख का इनामी था बदमाश
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है, उन्होंने विश्वास जताया कि सभी दोषी जल्द कानून के शिकंजे में होंगे, उनके अनुसार, “राम मंदिर के दान में चोरी करने वाला कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता। कानून अपना काम करेगा और भगवान का न्याय भी निश्चित है”
8 आरोपी न्यायिक हिरासत में
राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को अदालत ने 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जांच एजेंसियों ने अब तक आरोपियों के पास से करीब 79.85 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है, यह एफआईआर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज की गई थी, मामले की जांच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) कर रही है।
राम मंदिर जैसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र से जुड़े इस मामले पर देशभर की नजर बनी हुई है, अब सभी की निगाहें एसआईटी की जांच और अदालत की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कथित गड़बड़ी की पूरी जिम्मेदारी किस पर तय होती है।






