Home Bihar भरत तिवारी केस: आनंद मोहन का बड़ा बयान, बोले– ना क्रांतिकारी ना...

भरत तिवारी केस: आनंद मोहन का बड़ा बयान, बोले– ना क्रांतिकारी ना अपराधी मानेंगे हम

44
0

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला: आनंद मोहन का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

भोजपुर में पुलिस की गोली से मारे गए भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले ने बिहार की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है, इस पूरे मामले पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

आनंद मोहन का बयान

मीडिया से बातचीत में आनंद मोहन ने कहा कि वे किसी को न तो “क्रांतिकारी” मानते हैं और न ही “अपराधी” के रूप में इस तरह की घटनाओं को सही ठहरा सकते हैं।

Also Read – राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़कीं मायावती, बोलीं– ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए

उन्होंने कहा “ना हम क्रांतिकारी मानेंगे ना अपराधी मानेंगे। लोकतंत्र में किसी भी पुलिस अधिकारी को यह हक नहीं है कि आत्मसमर्पण के बाद किसी का एनकाउंटर किया जाए,” आनंद मोहन ने कहा कि अगर पुलिस इस तरह सीधे कार्रवाई करने लगे तो फिर न्यायालय की भूमिका क्या रह जाएगी, उनका कहना था कि पुलिस का काम केवल आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश करना है, और सजा तय करना न्यायपालिका का काम है।

सरकार और पुलिस पर टिप्पणी

उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि चाहे आरोपी कितना भी बड़ा अपराधी क्यों न हो, उसकी सुरक्षा न्यायिक हिरासत में सरकार की जिम्मेदारी होती है, आनंद मोहन ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता और “बुलडोजर संस्कृति” या “एनकाउंटर राजनीति” न्याय व्यवस्था के लिए सही नहीं है।

राजनीतिक माहौल गर्म

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है, एक तरफ जहां कुछ लोग पुलिस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है, भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला अब केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुका है, आने वाले दिनों में जांच और राजनीतिक बयानबाजी इस मामले को और अधिक गरमा सकती है।