स्वतंत्रता दिवस से पहले वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया है, सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने भारत में नेताओं को चुनने के तरीके में बदलाव की जरूरत बताते हुए ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ का आह्वान किया है।
‘देश को शांतिपूर्ण बदलाव की जरूरत’
सोनम वांगचुक ने कहा कि देश को शांतिपूर्ण बदलाव की जरूरत है, खासकर इस बात में कि जनता अपने नेताओं का चुनाव कैसे करती है, उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक एक सम्मानित राष्ट्र बनाए रखने के लिए राजनीतिक व्यवस्था में सुधार जरूरी है, उन्होंने अपने संदेश में राजनीतिक नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का भी जिक्र किया और कहा कि ऐसी स्थिति में जनता और शासन के बीच भरोसा कमजोर होना स्वाभाविक है।
निडर और ईमानदार लोगों के नाम मांगे
सोनम वांगचुक ने देशभर के नागरिकों से ऐसे लोगों के नाम सुझाने की अपील की, जो निस्वार्थ, निडर, अच्छे चरित्र और काबिलियत वाले हों, उन्होंने कहा कि वह देश के ऐसे लोगों से जुड़ना चाहते हैं, जो मौजूदा स्थिति में बदलाव के लिए मिलकर चर्चा कर सकें, उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र या देश से कम से कम एक ऐसे व्यक्ति का नाम बताने को कहा, जिसे वे इस जिम्मेदारी के योग्य मानते हैं, वांगचुक ने इसी अपील के साथ भारत में दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत करने की बात कही।
Also Read – बिहार में शराबबंदी पर सरकार सख्त, शराब कंपनियों पर भी होगी FIR
2047 तक बदलाव की बात
वांगचुक के मुताबिक, भारत को भविष्य में एक मजबूत और सम्मानित राष्ट्र बनाए रखने के लिए राजनीतिक नेतृत्व के चयन के तरीके पर गंभीरता से विचार करना होगा, उनका कहना है कि इसके लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है।
झारखंड में छात्र आंदोलन को भी दिया समर्थन
सोनम वांगचुक हाल ही में झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के समर्थन में भी सामने आए थे, महतो JPSC, JSSC CGL और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे थे, वांगचुक ने महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की थी। बातचीत के बाद महतो ने पानी पीया, हालांकि उन्होंने अपनी भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही थी।
स्वतंत्रता दिवस से पहले संदेश ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सोनम वांगचुक का यह संदेश सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है, नेताओं के चयन की प्रक्रिया में बदलाव और बेहतर राजनीतिक नेतृत्व की उनकी अपील आने वाले समय में बहस का मुद्दा बन सकती है, अब सवाल यह है कि सोनम वांगचुक के ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ के आह्वान को देशभर से किस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है और क्या यह पहल किसी बड़े नागरिक अभियान का रूप लेती है।

