गोरखपुर। बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला ने बुधवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने EVM को लेकर विपक्ष के सवालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां विपक्ष जीतता है, वहां EVM सही होती है, लेकिन हारने पर उसी मशीन पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं?
रवि किशन ने राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों और इस्तीफे की मांग को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार वर्ष 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, जबकि इससे पहले भी चुनाव होते रहे हैं और बीजेपी की सरकार बनती रही है।बीजेपी सांसद ने कहा कि विपक्ष जब-जब डरता है, तब-तब EVM पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि EVM को लेकर सवाल उठाने से पहले यह भी देखना चाहिए कि कांग्रेस की जीत के समय यही व्यवस्था उन्हें सही क्यों लगती है।रवि किशन ने कांग्रेस की पूर्व सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस कथन का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार की ओर से भेजे गए एक रुपये में से केवल 15 पैसे ही लोगों तक पहुंचते थे।
कार्यक्रम में रवि किशन ने राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियों पर भी व्यंग्य किया और कहा कि वे खंभे पर खड़े होकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि आगे क्या करना है। सभा के दौरान रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गुजरात मॉडल की भी प्रशंसा की।
