Salman Khan बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जिनकी फिल्मों का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्मों को चुनने के तरीके को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है।
सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म Biwi Ho To Aisi से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म Maine Pyar Kiya से मिली, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने Hum Aapke Hain Koun..!, Dabangg, Bajrangi Bhaijaan और Sultan जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी किसी फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। Variety India को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा कि वह फिल्मों को चुनने के लिए स्क्रिप्ट पढ़ने के बजाय उसकी फील, ट्रीटमेंट और कमर्शियल अपील को ज्यादा महत्व देते हैं।
Also Read- कान्स में उर्वशी रौतेला का जलवा! 1300 करोड़ के रेड कार्पेट लुक ने बनाया रिकॉर्ड
सलमान ने इंटरव्यू में कहा, “मैंने अपने पूरे करियर में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। हां, मैंने स्क्रिप्ट लिखी जरूर हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं। मैं पूरी कहानी पढ़ने की जगह फिल्म का माहौल, उसका ट्रीटमेंट और यह समझने की कोशिश करता हूं कि दर्शकों को वह कितनी पसंद आएगी।”
सलमान खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई। कई लोग उनके अनुभव और स्टार पावर की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स यह जानकर हैरान हैं कि इतने बड़े स्टार ने कभी पूरी स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्में साइन कर लीं।
इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी मजेदार खुलासा किया। अक्सर सलमान महंगी और लग्जरी घड़ियां पहने नजर आते हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये तक बताई जाती है। इस पर मजाकिया अंदाज में सलमान ने कहा कि जरूरी नहीं हर घड़ी उनकी अपनी हो। उन्होंने बताया कि कई बार वह दोस्तों की घड़ियां भी पहन लेते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह निर्देशक Apoorva Lakhia की फिल्म Matrubhoomi: May War Rest in Peace में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ Chitrangda Singh लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
इसके अलावा सलमान एक और बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार Nayanthara दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन Vamshi Paidipally कर रहे हैं, जबकि इसे Dil Raju प्रोड्यूस कर रहे हैं।





