पंजाब में बढ़ते ड्रग्स संकट के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मशहूर सिंगर हनी सिंह ने नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के युवाओं पर सिंथेटिक ड्रग्स, खासकर ‘चिट्टा’, के गंभीर प्रभाव को लेकर चर्चा हुई।
अभियान का मुख्य संदेश युवाओं को नशे से दूर रहने और पंजाब की पारंपरिक डेयरी व कृषि संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रेस इंटरैक्शन के दौरान हनी सिंह ने भी युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की।
तरुण चुग ने ये भी कहा की अगर हनी सिंह वापसी कर सकते है तो पंजाब का युवा भी नई शुरुवात कर सकता है और हम सब मिलकर पंजाब को नाशमुक्त बनाने का संकल्प ले हालांकि इस अभियान को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। समर्थकों का मानना है कि हनी सिंह की निजी जिंदगी में आया बदलाव युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश हो सकता है। वहीं कुछ लोगों ने यह कहते हुए आलोचना भी की कि उनके पुराने गानों में नशे को बढ़ावा देने वाले बोल शामिल रहे हैं। आपकी इसमे क्या राय है हमे कमेन्ट करके जरूर बताए






