Home Bihar बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में दरार? RJD उम्मीदवार पर कांग्रेस नाराज़

बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में दरार? RJD उम्मीदवार पर कांग्रेस नाराज़

32
0

बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार पर कांग्रेस नाराज़, महागठबंधन में बढ़ी खींचतान

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर मतभेद खुलकर सामने आते दिखाई दे रहे हैं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा रेखा गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस ने नाराजगी जताई है और गठबंधन धर्म के पालन पर सवाल उठाए हैं।

RJD ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच RJD ने सोमवार को रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने उनके नाम का ऐलान करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता महागठबंधन की साझा उम्मीदवार हैं और सभी सहयोगी दल उनका समर्थन करेंगे हालांकि, उम्मीदवार की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस की ओर से असहमति सामने आ गई।

कांग्रेस ने उठाए गठबंधन धर्म पर सवाल

Also Read – ED की कार्रवाई पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जवाब, बढ़ी राजनीतिक हलचल

कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि उम्मीदवार घोषित करने से पहले महागठबंधन के सभी दलों से चर्चा नहीं की गई, जो गठबंधन की भावना के अनुरूप नहीं है, उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर सीट पर RJD का जीत का इतिहास नहीं रहा है। उनके अनुसार, 1995 से पहले जब यह क्षेत्र पटना पश्चिमी विधानसभा के नाम से जाना जाता था, तब कांग्रेस यहां तीन बार चुनाव जीत चुकी है, उन्होंने यह भी कहा कि वाम दलों ने भी इस सीट पर दो बार जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस का कहना है कि यदि किसी उम्मीदवार को महागठबंधन का उम्मीदवार बताया जाता है, तो उसके चयन में सभी सहयोगी दलों की सहमति होना जरूरी है।

RJD ने कहा- कोई नाराजगी नहीं

कांग्रेस की आपत्ति पर RJD ने सफाई देते हुए कहा कि गठबंधन में किसी तरह का विवाद नहीं है, पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सभी सहयोगी दल आपस में बातचीत कर लेंगे और किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है, उन्होंने बताया कि रेखा गुप्ता 2025 के विधानसभा चुनाव में भी RJD के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं, इसलिए पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

‘सबको अपनी ताकत पता है’

मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि महागठबंधन के सभी दल अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत से परिचित हैं। उनके मुताबिक, बांकीपुर RJD की सीट रही है और इसी आधार पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है, हालांकि RJD सार्वजनिक रूप से किसी विवाद से इनकार कर रही है, लेकिन कांग्रेस की प्रतिक्रिया ने यह संकेत जरूर दिया है कि सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के भीतर मतभेद पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दोनों दल आपसी बातचीत से विवाद सुलझा पाएंगे या फिर यह असहमति चुनावी अभियान के दौरान और गहराएगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी तक बांकीपुर सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here