राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है, कार्यक्रम के सिलसिले में जयपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कई सवाल उठाए, उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को लेकर की गई कथित टिप्पणियों, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जुड़े पुराने विवादों और महिला आरक्षण के मुद्दे का भी जिक्र किया, अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि कांग्रेस का प्रदर्शन खराब हो रहा है, लेकिन अब कांग्रेस के ‘संस्कार’ भी सामने आ रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि सुर्खियों में बने रहने के लिए बुजुर्ग महिलाओं और माताओं को लेकर मंच से टिप्पणियां की जा रही हैं।
‘कांग्रेस का स्तर इतना नीचे गिर गया’
बीजेपी सांसद ने कहा, “हमें पहले लगता था कि कांग्रेस का केवल प्रदर्शन खराब जा रहा है, अब तो उनके संस्कार भी पता चल रहे हैं कि कांग्रेस का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि सुर्खियों में बने रहने के लिए बुजुर्ग मां पर भी टिप्पणी की जाती है,” उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के सम्मान और उनकी देखभाल की बात करते हैं, जबकि दूसरी ओर राहुल गांधी के मंच पर एक बुजुर्ग महिला और मां को लेकर जिस तरह की कथित टिप्पणी की गई, वह महिलाओं के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाती है।
Also Read – जयंत चौधरी और मोहम्मद शमी की मुलाकात के बाद अमरोहा में सियासी अटकलों का दौर तेज
अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि जब द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी थीं, तब कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई टिप्पणियों को भी देखा जाना चाहिए, बीजेपी सांसद ने कहा कि एक आदिवासी महिला के देश की राष्ट्रपति बनने के बाद उनके खिलाफ कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों से उनकी सोच सामने आई थी।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस से सवाल
अनुराग ठाकुर ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा, उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर कानून बनने के बावजूद डीलिमिटेशन के बाद इसके लागू होने के मुद्दे पर कांग्रेस आगे नहीं आ रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिले, अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस इस मुद्दे पर समर्थन नहीं कर रही है और इससे पीछे हट रही है।
Also Read – यूपी के हुनर और उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल बाजार, ट्रेड शो की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
इंदौर में भी हुआ था ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर में भी आयोजित किया गया था, इसी कार्यक्रम और राहुल गांधी के मंच से जुड़े बयानों को लेकर अनुराग ठाकुर ने जयपुर में कांग्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने अपने बयान के जरिए कांग्रेस के राजनीतिक रुख, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और महिला आरक्षण को लेकर पार्टी की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
